
भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण में भोजन को लेकर बवाल, कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
कुमारगंज, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी ऑडिटोरियम में चल रहे विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रशिक्षण के उपरांत भोजन के दौरान खाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आपस में जमकर लात घुूसे चले कार्यक्रम में अपरा तफरी मच गई, इसके बाद सैकड़ो की संख्या में दोनों पक्ष के कार्यकर्ता व पदाधिकारी थाने पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण खत्म होने के बाद बूथ अध्यक्षों के लिए पार्टी द्वारा भोजन की भी व्यवस्था की गई थी, इसी दौरान भीड अधिक होने के चलते भोजन कम हो गया। जिसके बाद अमानीगंज मंडल के महामंत्री सर्वेश तिवारी की कैटर्स से कहा सुनी होने लगी, तभी वहां मौजूद कुमारगंज नगर पंचायत के सभासद व भाजपा कार्यकर्ता रवि सिंह ने सर्वेश तिवारी को धक्का देकर बाहर जाने के लिए कहा इसके बाद दोनों लोगों में मारपीट शुरू हो गई।
वहां मौजूद भाजपा जिला महामंत्री अशोक कसौंधन तथा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने दोनों को हटाकर अलग किया तथा मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी तभी सर्वेश तिवारी के साथ भाजपा पदाधिकारी व काफी संख्या में कार्यकर्ता कुमारगंज थाने पहुंचकर रवि सिंह पर मारपीट करने की तहरीर दी, उसके बाद सभासद रवि सिंह व उनके साथियों ने भी पुलिस में सर्वेश तिवारी पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
थाना प्रभारी कुमारगंज सुरेश पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच की जा रही है जांच पूरी होने के बाद कोई विधि कार्रवाई की जाएगी ।
