मुन्ना सिंह चौहान प्रतिमा अनावरण: प्रतिमा अनावरण में न बुलाए जाने पर रालोद पदाधिकारियों का छलका दर्द…

Spread the love

फोटो द्वारा: महेंद्र गोंड

मुन्ना सिंह चौहान प्रतिमा अनावरण: प्रतिमा अनावरण में न बुलाए जाने पर छलका दर्द, जानिए… क्या बोले रालोद अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल

अयोध्या। सोहावल विकासखंड में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रहे स्व. मुन्ना सिंह चौहान के प्रतिमा अनावरण में बुलाए न जाने को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं का दर्द छलक उठा। इसको लेकर रालोद अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि आज राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सिंचाई मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान जी के प्रतिमा अनावरण में राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं को न बुलाया जाना बड़े ही दुख की बात है, हम सभी को पीड़ा हुई है।

उन्होंने कहा जब स्व. मुन्ना सिंह चौहान की मृत्यु हुई थी तब वे राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष थे, आज राष्ट्रीय लोकदल के हर कार्यकर्ता इस बात को लेकर हर्षित हैं कि आज सोहावल विकासखंड में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया गया है…

मूर्ति का अनावरण करते सीएम योगी

हालांकि हम सभी को मलाल यह है कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं को बुलाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि बस्ती में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है, जहां एनडीए गठबंधन की सभी सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों को सूची जारी कर आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या और बस्ती दौरा प्रस्तावित था, अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया, जिसमे रालोद कार्यकर्ताओं को आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।


Spread the love

Related posts