
Crime News: गोसाईंगंज में घर में घुसकर युवक से मारपीट, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज
गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के परशुरामपुर गौहनिया गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही दो युवकों पर घर मे घुसकर मारपीट व जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दिए गए तहरीर में अरविंद वर्मा पुत्र जियालाल का कहना है कि मंगलवार को गांव के ही दो सगे भाई सुभाष यादव व विकास यादव पुत्रगण शिवबहादुर यादव पुरानी रंजिस को लेकर उसके घर आये और अपशब्द कहने लगे।
आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो घर के अंदर घुसकर मारने पीटने लगे।जिससे उसका सर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।शोर सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए।
एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला के मुताबिक पीडित की तहरीर पर दोनो आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्जकर मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
