महंत नृत्य गोपाल दास हेल्थ अपडेट: मेदांता अस्पताल पहुंच सीएम योगी जाना महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल

Spread the love

महंत नृत्य गोपाल दास हेल्थ अपडेट: मेदांता अस्पताल पहुंच सीएम योगी जाना महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल

लखनऊ। खराब स्वास्थ्य के कारण मेदांता में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी हासिल की। साथ उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। सीएम योगी ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से कहा कि महंत जी के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए और उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए महंत नृत्य गोपाल दास के शीघ्र स्वस्थ की कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन तथा संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उनका उपचार मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर संत समाज और श्रद्धालुओं में चिंता बनी हुई है। देशभर से रामभक्त उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने महंत जी का कुशलक्षेम जाना, चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।


Spread the love

Related posts