Political News: बसपा को मिली मजबूती, दर्जनों मुस्लिम युवाओं ने सपा छोड़ थामा हाथी का दामन

Spread the love

Political News: बसपा को मिली मजबूती, दर्जनों मुस्लिम युवाओं ने सपा छोड़ थामा हाथी का दामन

बीकापुर-अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में बहुजन समाज पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब दर्जनों मुस्लिम युवाओं ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार की मौजूदगी रही। पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मंतराम ढैय्मा बैश्य के नेतृत्व में युवाओं ने पार्टी में आस्था जताई। नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र में बसपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

सदस्यता कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल एवं जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मंतराम ढैय्मा बैश्य की अगुवाई में बड़ी संख्या में युवाओं ने बसपा की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहम्मद कलाम, चांद हुसैन, मोहम्मद असलम, मोहम्मद सलीम, मुश्ताक अली, चांद अली, मोहम्मद मुस्तकीम, सूफियान, मोहम्मद रिहान, सुलेमान, निजामुद्दीन, जाबिर, उरमान अली, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद दिलशाद, फिरोज, शौकत अली, बरकत अली, जुबेर अली, शाहिद अली, इमलाख अहमद, इरफान अहमद, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद इस्तियाक, अब्बास अली, शराफत अली, आजाद अली, शफीक शेख, शाहिल शेख एवं महफूज अली सहित कई लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि बसपा की नीतियों और सर्वसमाज के हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे है।


Spread the love

Related posts