सर्पदंश से मौत: मृतक के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता, विधायक ने सौंपा चेक

Spread the love

सर्पदंश से मौत: मृतक के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता, विधायक ने सौंपा चेक

बीकापुर। क्षेत्र के ग्राम चंवरढार निवासी प्रभाकर तिवारी (45) की सर्पदंश से हुई मौत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ मृतक के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी सरिता तिवारी को सहायता राशि का चेक सौंपा।

बताया गया कि शनिवार रात सर्पदंश की घटना में प्रभाकर तिवारी की मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आर्थिक सहायता के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी, जिसके बाद सहायता राशि स्वीकृत हुई। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सहायता उपलब्ध कराने की सराहना की।

इस दौरान नायब तहसीलदार रामखेलावन, गौरव पांडेय, शैलेंद्र पांडेय ‘मोनू’, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अनिल तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Related posts