सड़क हादसा: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध गंभीर मिल्कीपुर के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर हादसा जिला अस्पताल रेफर

मिल्कीपुर। अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना भागीपुर गांव के पास 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट हुई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, डीह पूरे बीरबल (डेहवा) आस्तीकन गांव निवासी शिव शंकर पुत्र नकछेद मंगलवार को बाइक से इनायतनगर जा रहे थे। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप पहुंचते ही निर्माण कार्य में लगी एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव शंकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. अवनीश तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।


Spread the love

Related posts