Ayodhya News : संदिग्ध मांस समेत पकड़े गए बाइक सवार,पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने पकड़ा

Spread the love

Ayodhya News : मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

अयोध्या। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने खंडासा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार को संदिग्ध मांस के साथ पकड़ा है। बाइक और मांस समेत युवक को पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया गया कि पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे क्षेत्रीय युवक रविवार सुबह भखौली गांव के पास दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान युवकों ने भखौली और भैयाराम का पुरवा के बीच अड़बड़ बगिया के पास

एक बाइक सवार तीन संदिग्धों को देखा और दौडाया। बाइक पर सवार दो लोग तो अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले,जबकि युवकों ने एक शख्स,उसकी बाइक और बाइक पर बोरी में रखा मांस पकड़ लिया। युवकों का कहना है कि बोरी से खून टपकता देख उनको शक हुआ।घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को देकर पकड़े गए शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक खंडासा सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रतदृष्टया पकड़ा गया मांस नीलगाय का बताया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 


Spread the love

Related posts