Road Accident: बीकापुर में ओवरटेक के चक्कर में तीन वाहन भिड़े, छह घायल, दो की हालत गंभीर

Spread the love

Road Accident: बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा के पास हुआ हादसा

अयोध्या, बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुए एक हादसे में कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है और मामले की छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार फैजाबाद से सुल्तानपुर की तरफ जा रही इनोवा वाहन बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा के पास पहुँची ही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टकरा गई। इसी दौरान एक और बोलेरो वाहन भी इन गाड़ियों से भिड़ गई। जब हादसा हुआ तो मौके पर अफरा तफरी मच गई, हर कोई लोगों को वहां से सुरक्षित करने के लिए दौड़ पड़ा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की मदद से हादस में घायल लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया और वाहन को सड़क से हटवा के आवागमन सुचारु कराया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर एसके मौर्य ने गंभीर रूप से घायल आदित्य सिंह 30 वर्ष पुत्र गिरिजा शंकर सिंह, अंकुर सिंह 25 वर्ष पुत्र छेदी सिंह निवासी बाबूराही आमदही बाजार गोंडा का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत में सुधार न होते देख गहन चिकित्सकीय इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया है जबकि प्रहलाद सिंह 28 वर्ष पुत्र सुभाष सिंह को हल्की छोटे होने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने आराम करने की सलाह देकर घर भेज दिया। जबकि अन्य करीब चार लोग को हल्की चोट आने के कारण निजी चिकित्सालय में दवा इलाज लेकर अपने गंतव्य को चले गए जिससे उनके नाम और पता की जानकारी नही हो सकी है।


Spread the love

Related posts