
आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन सौंपा फोटो: महेंद्र गोंड
राम मंदिर कथित दान चोरी मामला: करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े किसी भी संस्थान में हो पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही-अनिल प्रजापति
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के मामलों पर आम आदमी पार्टी ने चिंता व्यक्त की है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े किसी भी संस्थान में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर ट्रस्ट से संबंधित विभिन्न आरोप सामने आते रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार गौरी शंकर वर्मा के माध्यम से भेजकर सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच समिति गठित करने तथा अयोध्या के साधु संतों को उसे कमेटी में रखना जांच हो सके। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है और इसके नाम पर एकत्रित किए गए धन का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी अयोध्या जल्द ही जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से प्रतीकात्मक सहयोग राशि एकत्र करेगी और ₹420 का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के नाम भेजेगी। पार्टी का कहना है कि यह कदम कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में एक सांकेतिक लोकतांत्रिक अभियान के रूप में उठाया जाएगा।
संजीव निगम अयोध्या प्रभारी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि राम मंदिर से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास सुनिश्चित करना है। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद मोहम्मद सुफियान, मोहित, यूके द्विवेदी, गायत्री मिश्रा, आलोक द्विवेदी, रघुनाथ प्रताप, मोहम्मद कलीम, राजीव पाठक, सुमित वर्मा, विद्या वर्मा, संदीप पटेल, अखिलेश कुमार, सत्य प्रकाश मौर्य, नीलेश चतुर्वेदी, स्वर्णिम वर्मा, रामजी वर्मा, अमल वर्मा, नवीन वर्मा व मस्तराम गौड़ आदि उपस्थित रहे।
