Suicide News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Spread the love

घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

रिपोर्ट-राधेरमण सिंह

Suicide News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

तारुन, अयोध्या। रामपुरभगन पुलिस चौकी क्षेत्र में एक शख्स का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मौत के कारणों की जांच करने के जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुरभगन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसावा महोला मजरे हरीपुर गांव में गुरुवार की सुबह दिहाड़ी पर मजदूरी करने वाले राम नयन कोरी का शव टीन शेड में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला, मामले की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मंगल कन्नौजिया तत्काल पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर पोस्मार्टम को भेज दिया।

ग्रामीण जितेंद्र सिंह ने बताया की मृतक राम नयन कोरी अयोध्या शहर मे रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और मजदूरी करके ही वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीण जितेंद्र के अनुसार बुधवार को मृतक राम नयन कोरी की पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ रिश्तेदारी मे निमंत्रण में गयी थी। जबकि बेटा दिल्ली मे नौकरी करता है। हो सकता है घर पर अकेला होने के चलते उसने फांसी लगा ली हो।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक ने कुछ कर्ज लिया था, जिसे अदा न नहीं कर पा रहा था। बताया जाता है कि इसी लिए गए कर्ज के तगादेदारों से आजिज होकर उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतक की और से लिए गए कर्ज व पत्नी दायावती के समूह से लिए कर्ज की अदायगी पीड़ित व उसका परिवार नहीं कर पा रहा था।

चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत कर कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला मजदूर के फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।


Spread the love

Related posts