राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चढ़ावे और जमीन को लेकर राम मंदिर में हो रही संगठित लूट-अजय राय

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: एसआईटी जांच पर उठाया सवाल, हाईकोर्ट के सिटिंग जज से की जांच की मांग-अजय राय

हनुमान गढ़ी और राम मंदिर दर्शन पूजन करने अयोध्या पहुंचे थे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

अयोध्या। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को रामनगरी पहुंच रामलला का दर्शन – पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया, इससे पहले उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के बजरंगबली के दरबार में माथा टेका।

राम नगरी में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित हेराफेरी को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा और जमीन को लेकर संगठित लूट हो रही है, जो देश भर के करोड़ों रामभक्तों की आस्था और उनके विश्वास पर चोट है, इस पूरे प्रकरण की निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आरएसएस द्वारा कराई जा रही संगठित लूट है। हालांकि उन्होंने सवाला उठाया है कि प्रकरण में अब तक न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है, उनका कहना है कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी की जांच लिए बनाई गई एसआईटी को लेकर भी सवाल उठाया है कि एसआईटी प्रमुख दागदार अधिकारी है, ऐसे में निष्पक्ष जांच होना संभव नहीं है।

ऐसे में उन्होंने राम मंदिर प्रकरण में हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भारती जनता पार्टी पर चोरी, बेईमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है राजनीति भाजपा करती है जबकि दर्शन करना राजनीति नहीं है, मैं भगवान राम और बाबा भोलेनाथ का भक्त हूं, और प्रभु श्रीराम कण कण में विराजमान हैं


Spread the love

Related posts