राम मंदिर: सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाए जा रहे 25 वॉच टावर

Spread the love

मीडिया से बात करते मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने की मंदिर निर्माण प्रगति की समीक्षा

अयोध्या। राम मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए जनपद पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट पदाधिकारियों के अलावा निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण को लेकर व्यापक समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए।

सर्किट हाउस में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण को लेकर मीडिया से बातचीत भी की और जरूरी जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के चारों ओर लगभग 4 किलोमीटर लंबी आधुनिक बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके अलावा मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 25 वॉच टावर भी बनाए जा रहे हैं। उन्हीं बताया कि बाउंड्री वॉल और वॉच टावर निर्माण का कार्य इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है, जिसे अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। राम मंदिर की फसाड लाइट 15 अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है, जबकि राम कथा संग्रहालय में 20 गैलरियों की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है।

चढ़ावा चोरी विवाद पर एसआईटी के गठन को लेकर की सरकार की सराहना

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी को लेकर उन्होंने सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह त्वरित कदम बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर गठित की गई एसआईटी की टीम में तीन अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने गठित एसआईटी की टीम से जांच के एक सप्ताह में प्रारंभिक और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट मांगी है। यह जांच समिति की संस्तुतियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related posts