रक्तदान महादान: हॉकी के जादूगर के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर

Spread the love

फोटो: महेंद्र गोंड  

अयोध्या। हॉकी के जादूग एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद के जन्मदिन पर रविवार को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी संस्था अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान महादान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता, बल्कि इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। रक्तदान के जरिए हम किसी परिवार को नई उम्मीद और जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक आकाश गुप्ता ने कहा कि वह लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर और प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कई मंत्रियों द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनसेवा और मानवता के ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर विजय वर्मा, नीलम श्रीवास्तव ,सुनीता पाठक ,खुशबू शाही ,प्रदीप गुप्ता ,मोहम्मद फरजान संजय यादव, शशांक वर्मा समाजसेवी संस्था के सदस्य चौधरी दुर्गा माझी सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों पर स्थित रहे


Spread the love

Related posts