
Ayodhya News : अमृत कलश एवं तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अयोध्या। जनपद के मया बाजार क्षेत्र में विकसित भारत के संकल्प के लिए गुरुवार को अमृत कलश एवं तिरंगा यात्रा आयोजित की गई।
मेरा युवा भारत अयोध्या,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्त्वावधान में यह कार्यक्रम नंदकिशोर सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, सिलौनी मया बाजार में हुआ। अमृत कलश एवं तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गोसाईगंज भगवान बक्श सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदर्श कुमार सिंह प्रबंधक नंदकिशोर सिंह स्मारक इंटर कॉलेज,सिलौनी मया बाजार रहे और अमृत कलश एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का संचालन पीयूष सिंह ने किया।
इस अवसर पर आलोक कुमार सिंह, श्रवण कुमार मिश्रा,अमित यादव,अशोक कुमार,मोहित कसौधन समेत छात्र मौजूद रहे ।
