
लखनऊ। परिवहन विभाग में शनिवार को चली तबादला एक्सप्रेस में 35 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों और नौ संभागीय परिवहन अधिकारी शामिल हैं। परिवहन विभाग के विशेष सचिव के.पी. सिंह के आदेश से यह फेरबदल हुआ है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है।
इस फेरबदल की जद में अयोध्या जिले आरटीओ प्रशासन रही ऋतु सिंह को परिवहन आयुक्त मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण) के अहम पद पर तैनात किया गया है।
जबकि अयोध्या के आरटीओ (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप सिंह को वहीं आरटीओ (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा गोरखपुर में आरटीओ प्रवर्तन रहे संजय कुमार झा को अयोध्या का नया आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। वहीं आगरा के आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार वाष्णेय को लखपऊ का नया आरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
वहीं लखनऊ में आरटीओ प्रशासन रहे संजय कुमार तिवारी को आरटीओ प्रशासन पड़ परआगरा भेजा गया है। मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त सड़क/सुरक्षा (प्रदूषण नियंत्रण) रहे दिनेश कुमार को आरटीओ (प्रवर्तन) अलीगढ़ बनाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मिर्जापुर रविकांत शुक्ला को संभागीय परिवहन अधिकारी मुख्यालय बनाया गया।
सुनील दत्त को संभागीय परिवहन अधिकारी मुख्यालय से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आजमगढ़ भेजा गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रयागराज को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गोरखपुर बनाया गया।

वहीँ इसके अलावा गाजियाबाद में प्रवर्तन द्वितीय दल के एआरटीओ मनोज कुमार मिश्रा को गौतमबुद्धनगर, कानपुर देहात की एआरटीओ सोमलता यादव को कानपुर नगर, मिर्जापुर से एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज भेजा गया है।
लखनऊ परिक्षेत्र के एआरटीओ प्राविधिक हिमाशु जैन को अब एआरटीओ प्रशासन विस्तार पटल, देवा रोड लखनऊ का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा श्रावस्ती के एआरटीओ (प्रशासन) विनीत कुमार मिश्र को गाजियाबाद (प्रवर्तन चतुर्थ दल) और बाराबंकी की एआरटीओ (प्रशासन) अंकिता शुक्ला को गाजियाबाद (प्रवर्तन द्वितीय दल) की पोस्टिंग दी गई। परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार इस स्थानांतरण से प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है।


