Ayodhya News: श्रद्धालुओं की कार में अचानक लगी आग, सभी सुरक्षित

Spread the love

  • सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू
  • अयोध्या में दर्शन – पूजन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

अयोध्या। अयोध्या से दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार में मंगलवार देर शाम आग लग गई और देखते ही देखते कार धूं धूं कर जलने लगी। गनीमत रही कि इस हादसे से किसी को कोई हानि नहीं हुई, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में सफलता हासिल की।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच -27 स्थित रोजगांव ओवरब्रिज के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम अयोध्या में दर्शन-पूजन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार जैसे ही ओवरब्रिज पर पहुंची कार में अचानक आग लग गई। कार में अचानक आग लगने के बाद कार में सवार चालक समेत अन्य लोग किसी तरह कार से बाहर निकलने और खुद को सुरक्षित किया।

घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि कार आग लगने के कारणों का पता नहीं चला सका है। घटनास्थल पर किसान नेता दिनेश दुबे भी पहुंच गए, उन्होंने भी आग बुझाने में सहयोग किया। फिलहाल इस घटने में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

बता दें कि बड़े मंगल के मौके पर आस-पास के जनपदों से बड़ी संख्या मे श्रद्धालु अयोध्या पहुचे थे और सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी के साथ-साथ राम मंदिर मे भी दर्शन पूजन किया, लेकिन दर्शन पूजन के बाद वापस जा रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक धू धू कर जलाने लगी, हलाकि राहत की बात ये रही कि इस घटना मे कोई भी हताहत नहीं हुआ।


Spread the love

Related posts