
- यात्रियों ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
अयोध्या। रामनगरी के Lata Mangeshkar Chowk के पास उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों ने भरी एक सीएनजी ओटो रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद किसी तरह यात्रियों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची Fire Brigade Team और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई भी जनहानि नहीं पहुंची। लेकिन आटो पूरी तरह जल गई।
घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नयाघाट चौकी के पास लता मंगेशकर चौक का है, जहां सवारी से भरी एक CNG Auto रिक्शा में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय ऑटो में पांच यात्री सवार थे, हालांकि सभी यात्रियों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
आग की सूचना पर पहुंची ire Brigade की टीम ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। नंदीग्राम Bharat Kund निवासी ऑटो मालिक चंद्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि वह अयोध्या ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
उसने बताया कि घटना में सभी यात्री सुरक्षित बच गए है, कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन ऑटो पूरी तरह जल गया है। हालांकि ऑटो में आग कैसे लगी इसके बारे में स्पष्ट नहीं है। भीषण गर्मी बढ़े हुए Temperature के कारण भी इस तरह की हादसा होने का आदेश जताया जा रहा है।
इससे पूर्व मंगलवार देर शाम रोजगांव ओवरब्रिज के पास भी ऐसी ही घटना हुई, जहां अयोध्या दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में अचानक आग लग गई थी, हालांकि उस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था और फायर ब्रिगेड की टीम न स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया था।
