
NEET 2026: नीट परीक्षा में सफलता पर अनिमेष गुप्ता का सम्मान, भगवान बक्श सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोसाईगंज, अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के विधायक अभय सिंह के पिताजी भगवान बक्श सिंह ने आज तेलियागढ़ गोसाईगंज निवासी डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता के सुपुत्र अनिमेष गुप्ता द्वारा नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनके निज निवास पर अंगियार सभा के पदाधिकारियों के साथ जाकर उन्हें और उनके पिता डॉक्टर अनिल गुप्ता को अंग वस्त्र और मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहाकि बच्चों की कड़ी मेहनत कभी असफल नही होती है।अनिमेष ने जो सफलता हासिल किया है उसके लिए उन्हें व उनके माता पिता को बहुत बहुत बधाई देते है।उक्त अवसर पर अंगियार सभा के वरिष्ठ संरक्षक नंद कुमार अंगियार, गोपीनाथ अंगियार,अध्यक्ष राजेशअंगियार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा नेता शशि कुमार अंगियार, मीडिया प्रभारी राजेश अंगियार सहित कई लोगों की उपस्थिति रही।
