
- स्थानीय लोगों और पुलिस को युवक को नीचे उतारने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
- परिजनों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद नीचे उतरा युवक
- पत्नी की विदाई न होने से ससुराल पक्ष से नाराज था युवक
अयोध्या। मायके से पत्नी की विदाई कराने को लेकर एक युवक ने ऐसा High Voltage Drama रच डाला, जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया। हुआ यूं कि अपने मायके गई पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक अचानक गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और घंटों बैठा रहा।
युवक की इस कार्यशैली से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हर कोई युवक को समझाने बुझाने में जुट गया, यहां तक कि Police को काफी जद्दोजहद करना पड़ा। आखिर में पत्नी की विदाई के आश्वासन के बाद युवक को नीचे उतारने में सफलता मिली। तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मामला Bikapur Kotwali के मोतीगंज चौकी क्षेत्र के जोहन गांव का है, जहां एक युवक पत्नी की विदाई न होने से ससुराल पक्ष से क्षुब्ध था। जब युवक को कोई रास्ता नजर नहीं आया तो वह गाँव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और फिर पत्नी की विदाई की मांग करने लगा। सूचना लगते ही वहां लोगों की भीड़ इक्कठा होना शुरू हो गई और लोग उसे समझाने बुझाने में जुट गए, लेकिन युवक पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
घंटों चले High Voltage ड्रामे के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस और वहां मौजूद स्थानीय लोग मान मनौव्वल में जुट गए। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन युवक सिर्फ पत्नी की विदाई कराने की मांग पर अड़ा रहा। जितनी देर युवक टंकी पर रहा उतनी देर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
लोगों को उसे समझाने के अलावा कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। काफी देर तक यही सिलसिला चलता रहा। मौके की नजाकत को देखते हुए परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी पत्नी की विदाई कराने का आश्वासन दिया, आश्वासन मिलने के बाद युवक नीचे उतरने को राजी हुआ। तब कहीं जाकर लोगों को थोड़ सुकून मिला।
परिवार की ओर से आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा। तब लोगों ने राहत की सांस ली। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुट गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर सुलह-समझौते का प्रयास किया जा रहा है ताकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जा सके। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

