राम मंदिर चढ़ावा विवाद: उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से पोस्टर लगवाए गए

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कोई न्याय करे या न करे प्रभु श्री रामलला न्याय जरूर करेंगे-शरद शुक्ला  अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर अब सियासत पोस्टर वार तक पहुंच गई है। शहर के पुष्पराज चौराहे लगे इस पोस्टर में स्कंद पुराण के एक दोहे का उल्लेख करते हुए यह संदेश दिया गया है कि मंदिर को दी गई भूमि, संपत्ति या दान के धन को चुराने अथवा हड़पने वाला व्यक्ति धर्मशास्त्रों के अनुसार गंभीर पाप का भागीदार होता है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के…

Read More

खेल समाचार: लगातार दूसरी बार कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह

खेल समाचार: वार्षिक बैठक में खेल कैलेंडर 2026-27 पर चर्चा, खेलों के विस्तार पर दिया जोर अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक बैठक रविवार को हाईवे स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संघ के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विकास सिंह को सर्वसम्मति से दोबारा उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का अध्यक्ष चुना गया। बृजेन्द्र प्रताप सिंह को महासचिव बनाया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक खेल कैलेंडर पर भी विस्तार से चर्चा की गई। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी स्टैंडिंग काउंसिल भारत सरकार श्रीनिवास राय…

Read More

जन चौपाल: पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, मरुई सहाय सिंह रेलवे फाटक-अंडरपास की उठी मांग

जन चौपाल: पूर्व सांसद ने रेल मंत्रालय और जिला प्रशासन के समक्ष प्राथमिकता से बात रखने का दिया आश्वासन  बीकापुर। भारतीय जनता पार्टी के ‘12 साल-विश्वास, विकास, कल्याण अभियान के तहत शनिवार देर शाम को बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना के आवास पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में राजस्व, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण तथा विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। लोगों ने पेंशन…

Read More

सुरेश राही अयोध्या दौरा: कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन

सुरेश राही अयोध्या दौरा: बार-बार अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने का करता है मन-सुरेश राही अयोध्या। परिवार के साथ जनपद पहुंचे प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने रामलला का दर्शन – पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार बार अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने का मन करता है। इससे पहले सर्किट हाउस में कारागार राज्यमंत्री का विभागीय अधिकारियों ने स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि वह यहां केवल श्री राम जी का दर्शन करने आए हैं।…

Read More

Health News: ह्दय रोगी को लगा जीवनरक्षक इंजेक्शन, टेक्निका प्लेज इंजेक्शन से बची जान

Health News: जिला अस्पताल में हार्ट अटैक मरीज को मुफ्त मिला 50 हजार का जीवनरक्षक इंजेक्शन अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराए गए जीवनरक्षक इंजेक्शन का लाभ लगातार मरीजों को मिल रहा है। रविवार को जिला चिकित्सालय में हार्ट अटैक से पीड़ित एक बुजुर्ग मरीज को समय रहते यह इंजेक्शन लगाए जाने से उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ। जानकारी के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन निवासी 75 वर्षीय रामाशंकर मिश्रा को हृदयाघात होने के बाद जिला…

Read More

सुंदरता पर दाग़: अवैध अतिक्रमण बना नासूर, यातायात भी प्रभावित

सुंदरता पर दाग़: लोगों का आरोप-अतिक्रमण के खिलाफ औपचारिकता बन गया अभियान कहा-निकाला जाए स्थाई समाधान, अतिक्रमणकारियों पर हो कठोर कार्रवाई रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, पुलिस की मौजूदगी में भी बेखौफ कब्जेदार अयोध्या। अवैध अतिक्रमण की समस्या जिले में अब नासूर बन चुकी है, हर कोई इस समस्या से परेशान है। फुटपाथ पर अवैध कब्जे के कारण यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। हालांकि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन उस पर अमल नहीं होता, नतीजा सिफर रहता है। इसकी बानगी फुटपाथ सड़कों…

Read More

राममंदिर कथित दान चोरी मामला: यह घोटाला नहीं, देश की सबसे बड़ी डकैती-अवधेश प्रसाद

राममंदिर कथित दान चोरी मामला: सपा नेता व फैजाबाद सांसद ने की सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में उच्च स्तरीय कमेटी गठन की मांग बोले-जांच के दौरान श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को किया जाय निलंबित अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे के कथित चोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। चोरी को लेकर लग रहे आरोप और उसकी सत्यता की जांच को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता व फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी अब मामले में बड़ा बयान दिया है। सपा सांसद ने कहा कि यह घोटाला नहीं…

Read More

राम मंदिर: सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाए जा रहे 25 वॉच टावर

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने की मंदिर निर्माण प्रगति की समीक्षा अयोध्या। राम मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए जनपद पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट पदाधिकारियों के अलावा निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण को लेकर व्यापक समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। सर्किट हाउस में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण को लेकर मीडिया से बातचीत भी की और जरूरी जानकारी भी साझा…

Read More

राममंदिर चढ़ावा विवाद: चढ़ावा में चोरी के मामले में तहरीर, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

राममंदिर चढ़ावा विवाद: रामजन्मभूमि चढ़ावे में कथित गड़बड़ी पर तहरीर, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग अयोध्या। वर्तमान में चर्चा में चल रहे रामजन्मभूमि चढ़ावा में चोरी के मामले में हिंदूवादी संगठन की ओर से शनिवार को सीओ अयोध्या को तहरीर सौंपी गई है। इसकी प्रतिलिपि एसएसपी को संबोधित की गई है। तहरीर में मामले की सक्षम एजेंसी से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी कर्मियों तथा पदाधिकारियों के खिलाफ जांच करवा कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या को सौंपी गई शिकायत में संगठन के विक्रम मणि…

Read More

राममंदिर चढ़ावा विवाद: चढ़ावे में चोरी के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

राममंदिर चढ़ावा विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर शासन ने गठित की तीन सदस्यीय समिति लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावे के चोरी के आरोपों की चर्चा के बीच शासन की ओर जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। जांच के लिए गठित की गई यह समिति सात दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट जबकि 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट देगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अनुरोध पर शासन की ओर से गठित जांच समिति में लखनऊ के मंडलायुक्त आईएएस विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज आईपीएस किरन एस व…

Read More