ग्राम चौपाल: समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: वेद प्रकाश गुप्ता

ग्राम चौपाल: रसूलाबाद में अधिकारियों संग विधायक ने लगाई चौपाल अयोध्या। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूराबाजार क्षेत्र के रसूलाबाद में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में जनसंवाद एवं जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और किसानों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान किसानों ने खाद वितरण में अनियमितता की शिकायत की। फार्मर आईडी पर एक बोरी खाद लेने के बावजूद ज्यादा बोरी खाद का विवरण अपलोड कर…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कथित चन्दा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची एसआईटी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: जांच के लिए गठित एसआईटी अयोध्या पहुंची, 7 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष टीम का गठन कर जांच की मांग की गई, इसके बाद उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से SIT का गठन किया गया और समिति को प्रकरण की जांच कर सात दिनों में प्रारंभिक रिपोर्ट जबकि अंतिम रिपोर्ट 15 दिन में सौंपने का निर्देश दिया गया। सोमवार को राम मंदिर के कथित चन्दा चोरी के आरोपों की जांच के…

Read More

राम मंदिर दान गबन मामला: कथित घोटाले को लेकर खुलकर बोले बाबरी पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी

राम मंदिर दान गबन मामला: दान भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण का प्रतीक, तय होनी चाहिए जवाबदेही-इकबाल अंसारी अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे हुए कथित घोटाले को लेकर अब बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाया गया दान कोई धन नहीं है बल्कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी आस्था और समर्पण है, ऐसे इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। इकबाल…

Read More

जन चौपाल: पूर्व विधायक नें सुनी लोगों की समस्याएं, योजनाओं की भी दी गई जानकारी

जन चौपाल: पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के मुमारिचनगर ग्राम पंचायत में रविवार शाम आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अलावा लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। जन चौपाल में पहुंचे पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराया। ग्राम प्रधान शशिकांत मिश्रा की ओर से राशन कार्ड की समस्या प्रमुखता से उठाई गई जिस पर विधायक…

Read More

भाजपा बैठक: वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता: विजय प्रताप

भाजपा बैठक: पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई भाजपा महानगर ईकाई की बैठक अयोध्या। भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट…

Read More

Highway Accident: अयोध्या दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, 5 घायल

Highway Accident: अयोध्या दर्शन जा रहे 5 श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल, कार को पिकअप ने मारी टक्कर बीकापुर। अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीकापुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कूरेभार से अयोध्या दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के डिजायर कार को पीछे…

Read More

Health News: ह्दय रोगी को लगा जीवनरक्षक इंजेक्शन, टेक्निका प्लेज इंजेक्शन से बची जान

Health News: जिला अस्पताल में हार्ट अटैक मरीज को मुफ्त मिला 50 हजार का जीवनरक्षक इंजेक्शन अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराए गए जीवनरक्षक इंजेक्शन का लाभ लगातार मरीजों को मिल रहा है। रविवार को जिला चिकित्सालय में हार्ट अटैक से पीड़ित एक बुजुर्ग मरीज को समय रहते यह इंजेक्शन लगाए जाने से उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ। जानकारी के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन निवासी 75 वर्षीय रामाशंकर मिश्रा को हृदयाघात होने के बाद जिला…

Read More

रक्तदान महादान: जिला अस्पताल में आयोजित हुआ शिविर, युवाओं ने किया प्रतिभाग

रक्तदान महादान: रक्तदान ही सबसे बड़ा दान-सुरेश यादव अयोध्या। रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। यह सीधे तौर पर मानव धर्म की सेवा के कार्य में लगता है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। यह बाते अयोध्या धाम समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे युवाओं व नागरिकों ने रक्तदान किया। इस दौरान समाजसेवी ने अपनी संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को फल…

Read More

राम मंदिर: सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाए जा रहे 25 वॉच टावर

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने की मंदिर निर्माण प्रगति की समीक्षा अयोध्या। राम मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए जनपद पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट पदाधिकारियों के अलावा निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण को लेकर व्यापक समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। सर्किट हाउस में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण को लेकर मीडिया से बातचीत भी की और जरूरी जानकारी भी साझा…

Read More

अयोध्या समाचार: प्रिंस को युवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, जसबीर सिंह सेठी बने जिला उपाध्यक्ष

अयोध्या समाचार: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई का विस्तार अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई का विस्तार हुआ है। युवा अध्यक्ष के पद पर प्रिंस गुप्ता की नियुक्ति की गई है। वह सूचितागंज बाजार के व्यापारी हैं। मनोनयन की घोषणा आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह एवं महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। साथ ही ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जसबीर सिंह सेठी को जिला उपाध्यक्ष एवं मनीष गोयल को महानगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष…

Read More