जन चौपाल: पूर्व विधायक नें सुनी लोगों की समस्याएं, योजनाओं की भी दी गई जानकारी

Spread the love

जन समस्याएं सुनते पूर्व विधायक

जन चौपाल: पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के मुमारिचनगर ग्राम पंचायत में रविवार शाम आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अलावा लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। जन चौपाल में पहुंचे पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराया।

ग्राम प्रधान शशिकांत मिश्रा की ओर से राशन कार्ड की समस्या प्रमुखता से उठाई गई जिस पर विधायक ने वहां उपस्थित सहायक पूर्ति निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्ड की समस्या को एक सप्ताह के अंदर हर हाल में निस्तारित करें, अन्यथा वह जिलाधिकारी से इस संबंध में खुद वार्ता करेंगे और पत्र भी लिखेंगे।

विधायक ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की प्रशंसा किया। चौपाल कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा द्वारा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शशिकांत मिश्रा और संचालन एडीओ बद्रीनाथ पांडेय ने किया। ग्राम चौपाल में नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीनेत, एडिओ पंचायत अवधेश सिंह,सीएचसी बीकापुर के अधीक्षक डॉक्टर अंशुमान यादव, कोतवाल देवेन्द्र पाण्डेय के अलावा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्र , दिनेश मिश्रा, राजेंद्र तिवारी मौरावां के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मिश्रा, खुशी यादव, सभापति पांडेय , भानु प्रकाश चौहान, पूर्व प्रधान स्वदेश तिवारी, युवा भाजपा नेता मोहित पांडेय, सच्चिदानंद तिवारी, अजय पांडेय सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पूर्व विधायक ने योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

पूर्व विधायक ने लगाए गए स्टालो का निरीक्षण किया। ग्राम चौपाल के दौरान बिंदुवार स्वास्थ्य, शिक्षा, लघु सिंचाई, राजस्व मनरेगा राशन कार्ड बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण, पेंशन मनरेगा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्य और लाभार्थियों का बिंदु वार समीक्षा की गई। सरकारी योजनाओं से अच्छादित लाभार्थियों और संतृप्त होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी पूर्व विधायक द्वारा की गई। बिंदु वार योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया गया।


Spread the love

Related posts