जर्नल कॉमर्स एंड बिजनेस स्टेडीज के 37 वें अंक का हुआ विमोचन 

Spread the love

अयोध्या। अवध कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से प्रकाशित द्विवार्षिक जर्नल कॉमर्स एंड बिजनेस स्टेडीज के ३७ वें अंक का विमोचन का. सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सचिव आनंद सिंघल एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. दानपति तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी ने कहा कि जर्नल में प्रकाशित शोध पत्र प्राध्यापको, शोधकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए अत्यधिक उपयोगी होते हैं। जर्नल के प्रबंध संपादक एवं महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. मिर्जा़ शहाब शाह ने बताया कि यह जर्नल वर्ष 2008 से निरंतर प्रकाशित हो रहा है। जर्नल के मुख्य संपादक प्रो. आरके टेलर- निदेशक सीएसआईबीईआर, कोल्हापुर, महाराष्ट्र एवं संपादक प्रो. डॉ बीके झा- पूर्व अध्यक्ष- वाणिज्य संकाय, केएनआई, सुल्तानपुर है। जर्नल के संरक्षक प्रो. डॉ. फुरकाऩ क़मर कुलपति, इंटीग्रल विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं संजय झुनझुनवाला- संयुक्त प्रबंध निदेशक, के एम शुगर मिल्स लिमिटेड, मोती नगर,अयोध्या है। इस अवसर पर रामचंद्र जायसवाल, सदस्य प्रबंध समिति, प्रो. आशुतोष त्रिपाठी, प्रो. एके मिश्र, प्रो. एके राय, प्रो. अजय सिंह एवं प्रो. कुमुद रंजन उपस्थित रहे।


Spread the love

Related posts