प्रयागराज हाईवे पर खुली एक और पुलिस चौकी

Spread the love

प्रयागराज हाईवे पर खुली एक और पुलिस चौकी

अयोध्या। जनपद की कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग को सुदृढ़ एवं सुगम बनाये जाने को लेकर थाना चौकी की स्थापना का कार्य जारी है। नित नई अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। लखनऊ हाईवे पर मवई और सुचितागंज में अस्थाई पुलिस चौकी घोषित किए जाने के बाद एसएसपी ने अब प्रयागराज हाईवे पर कोछा बाजार में अस्थाई पुलिस चौकी के संचालन को हरी झंडी दी है। साथ ही इस पुलिस चौकी का क्षेत्राधिकार घोषित किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर की ओर से बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अस्थाई नवीन चौकी कोछा बाजार में कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा, बेला ताजपुर, मरूई सहाय सिंह, ग्यासुद्दीनपुर, कोडरा, मुसलमीन, शिवतर, करौंदीमाफी, गीजा, हरिहरपुर, कोडरा ब्रह्मनान,रजौरा, देवापुर,बढनपुर,सरायखर्गी,सफीपुर, कादीपुर,वासुपुर,असरेवा,मोहम्मदपुर, हृदयीपुर,मौरांवा,विश्नोहरपुर,सोनवर्षा मुसलमीन,अमावां,पूरे वंशवन,असकरपुर, मजरूद्दीनपुर,भग्गूजलालपुर,बल्लीपुर, सहजपुर,डेहरियावां,सैनपुर,सेंधूतारा, मुमारिचनगर और कोछा बाजार गांव शामिल किए गए हैं।


Spread the love

Related posts