Police Route March: त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की कवायद, मिल्कीपुर में पुलिस ने निकाला रूट मार्च

Spread the love

Police Route March: त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की कवायद, मिल्कीपुर में पुलिस ने निकाला रूट मार्च

मिल्कीपुर, अयोध्या। शारदीय नवरात्र और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए अयोध्या जिले का प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में शनिवार को मिल्कीपुर क्षेत्र में एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाइक रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने विभिन्न बाजारों और प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे इनायतनगर थाने से बाइक रूट मार्च की शुरुआत हुई। मिल्कीपुर एसडीएम पवन कुमार शर्मा और सीओ पीयूष के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने कुचेरा, बारुन बाजार, शाहगंज और रेवतीगंज समेत कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। इसके अलावा खड़भड़िया, धरमगंज और मिल्कीपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को त्योहारों के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है।


Spread the love

Related posts