Ayodhya Crime News : चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, चुराया गया सामान बरामद

Spread the love

 

Ayodhya Crime News : दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा पुलिस ने किया दोनों का चालान 

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराया गया सामान बरामद किया है। दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा दोनों का चालान किया है।

क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की पुलिस टीम ने फटिक शिला रेलवे ब्रिज के तीसरे पिलर के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम पता प्रशांत गौतम निवासी ग्राम बिलारी भीटी भैंसहा थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती और नागेंद्र प्रताप शुक्ल निवासी बिलरवा पोस्ट खजुरार जिला बहराइच बताया है। इन लोगों ने चोरी की वारदात कबूल की है और इनकी निशानदेही पर चुराया गया पर्स, आधार कार्ड,ई श्रम कार्ड, डाक खाना की पासबुक,एक पैन कार्ड की छायाप्रति तथा 2250 रुपया बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों का दर्ज चोरी के मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा श्रीराम अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।


Spread the love

Related posts