
दर्दनाक हादसा: पशुशाला गिरने से चार मवेशियों की मौत, एक भैंस घायल
तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र अंतर्गत पडेलवा ग्राम पंचायत के चितावा गांव निवासी किसान राम सरदार वर्मा पशु पालक का कार्य किये हुये है। रविवार प्रातः करीब 5 बजे किसान के पशुशाला के कच्ची मिट्टी का बना मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पशुशाला के अंदर बंधे मबेशी मिट्टी के मलवे के नीचे दब गये। किसान के हल्ला गोहर पर दौड़े ग्रामीणो ने मलबे के नीचे दबे मबेशियों को मलबा हटाकर किसी तरह बाहर निकाला तब तक चार मवेशियों की मौत हो गयी थी। जबकि एक भैस घायल अवस्था में थी।
लेखपाल मुन्ना लाल ने बताया कि सूचना पर राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचकर शासनादेश के अनुसार रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौप दीं गयी है। रिपोर्ट के आधार पर किसान को शासनादेश के अनुसार अहेतुक अनुग्रह राशि उपलब्ध करायी जायेगी।
उधर पशु चिकित्सा अधिकारी तारुन अनिल कुमार कटियार ने बताया पशुशाला का मकान गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंच मृत पशुओं का पोस्मार्टम कर गंभीर रूप से घायल पशु का इलाज मेरे द्वारा किया गया।
