Earthquake : नासिक में महसूस किए गए भूकंप के झटके, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

Spread the love

Earthquake : शनिवार रात के बाद रविवार सुबह महसूस किए गए 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके 

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। 3.3 तीव्रता के आए इस भूकंप के कारण लोगों में दहशत है। भूकंप के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है, झटका महसूस किया गया। हालांकि प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, कहा कि प्रशासन हर स्थित पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले शनिवार रात को भी झटके महसूस किए गए थे।

बीबीराष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार नासिक में शनिवार रात 10 बजे के आसपास 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके बाद रविवार सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर 3.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।अधिकारियों की माने तो भूकंपीय गतिविधि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास हाटगढ़ पर्वत श्रृंखला के नजदीक भनवड इलाके में दर्ज हुई। भूकंप का केंद्र करीब 5 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। भूकंप के झटके जिले के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए, जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल है, लोग भूकंप के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भूकंप के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने लोगों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि लोग घबराए नहीं, बस सावधानी बरते, प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Spread the love

Related posts