भारतीय मजदूर संघ: मजदूरों ने किया प्रदर्शन, 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा 

Spread the love

भारतीय मजदूर संघ: मजदूरों ने किया प्रदर्शन, 22 सूत्रीय ज्ञापन 

रिपोर्ट-सीएम यादव

अयोध्या। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह, जिलामंत्री मानवेंद्र सिंह, मीरा पाठक, गुरु नारायन पाण्डेय, नोबो (NOBO) के क्षेत्रीय महामंत्री मदन कुमार तथा अध्यक्ष वाल्मीकी प्रसाद, संगठन मंत्री पुष्कर तिवारी, उप मंत्री शुभम सिंह, प्रेम नाथ यादव, नीरज पाण्डेय, अजय बहादुर सिंह, संरक्षक मुकेश पाण्डेय, राम आशीष मौर्य तथा मो. रईस सहित सैकड़ों संख्या में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार को सौंपा।

जिला मंत्री मानवेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है, जो पारस्परिक सहयोग के सिद्धांत पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मजदूर और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षा के कारण अत्यधिक परेशान हैं। संघ की मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय को लागू करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करने की मांग की गई। संविदा कर्मियों को आउटसोर्सिंग के नाम पर समय पर वेतन नहीं मिलता और उनके लिए कोई नियमावली भी नहीं है, जिससे उन्हें नौकरी से निकाले जाने का भय बना रहता है। सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जाता है और उन्हें उचित वेतन भी नहीं मिलता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत संविदा कर्मियों को बीमा लाभ देने के लिए केंद्र सरकार से बजट मिलने के बावजूद इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। इन कर्मियों का स्थानांतरण का भय दिखाकर शोषण किया जाता है और वेतन विसंगतियां भी मौजूद हैं। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मियों को वार्ता के बाद भी बहाल नहीं किया गया है। पटरी और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को प्रतिदिन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

असंगठित क्षेत्र में कार्यरत दिहाड़ी मजदूर, ग्रामीण मजदूर, नाई, धोबी, दर्जी और अन्य सभी को सामाजिक सुरक्षा और दैनिक भोजन की व्यवस्था का अभाव है। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पुरानी पेंशन योजना की मांग तथा बैंकों में पांच दिवसीय कार्य तथा सभी जिला सहकारी बैंकों में पुनरीक्षित वेतन भी सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है। विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि अगर इन मांगों को नहीं पूरा किया जाता है तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जायेगा।


Spread the love

Related posts