सड़क हादसा: हाईवे पर बुलेट और बाइक में भिड़ंत, दो घायल 

Spread the love

सड़क हादसा: रायबरेली हाईवे पर बुलेट और बाइक में भिड़ंत, दो घायल 

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को रायबरेली हाईवे पर एक बुलेट और एक बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों बाईकों की जोरदार टक्कर में दोनों के चालक घायल हो गए। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को सीएचसी मिल्कीपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया गया कि बुधवार सुबह उत्तम त्रिपाठी पुत्र आनंद प्रकाश त्रिपाठी निवासी चकपटी रताशा थाना सलोन जनपद रायबरेली अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से अयोध्या की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लगभग 8:30 बजे इनायतनगर थाना क्षेत्र में जय बाबा स्वास्थ्य केंद्र के सामने उनकी बुलेट की विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

दुर्घटना में उत्तम त्रिपाठी के अलावा प्लैटिना बाइक के चालक प्रशांत पुत्र कृष्ण नारायण निवासी किनौली थाना इनायत नगर जनपद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देख उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।


Spread the love

Related posts