Crime News: भरतकुंड टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर मारपीट और पैसे लूटने का आरोप
निषाद पार्टी के नेता करुणाकर पांडे ने आरोपों को बताया बेबुनियाद और फर्जी
अयोध्या। निषाद पार्टी के एक नेता व उनके कुछ साथियों पर टोल कर्मी के साथ मारपीट और रूपये की लूट करने का आरोप लगा। मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया। हालांकि वही इस मामले को लेकर निषाद पार्टी के नेता ने आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।
मामला जिले के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र का है, जहां भरतकुंड टोल प्लाजा पर टोल कर्मी उत्कर्ष सिंह का आरोप है कि टोल प्लाजा पर निषाद पार्टी के नेता करुणाकर पांडे और बबलू पांडेय व उनके साथियों से टोल टैक्स मांगने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। साथ सात हजार रूपये भी लूट लिए। उसका कहना है कि मारपीट की यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फिलहाल मामले में पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पूराकलन्दर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
इसी बीच निषाद पार्टी के नेता करुणाकर पांडे ने भी सफाई दी है। उनका कहना है कुछ माननीयों की ओर से हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझे जानकारी हुई है कि मेरे खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। यह जो भी आरोप लगा है, वह बेबुनियाद है। उनका कहना है कि मैं क्षेत्र के सक्रिय रहता हूं, जो किसी को हजम नहीं हो रहा है।
उन्होंने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि हम कुछ लोगों के साथ गाड़ियों से क्षेत्र में जा रहे थे। मैं आगे निकल गया था, पीछे गाड़ी में बैठे लोगों से कुछ बात हुई है। मैंने स्वयं जाकर देखा तो दोनों तरफ से कुछ बात हुई थी, फिलहाल मुझ पर जो आरोप लगा है लूट आदि का वह पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है।

