हादसा: समरसेबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Spread the love

हादसा: समरसेबल पंप से उतरे करंट की चपेट में आया बुजुर्ग, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को समरसेबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर बेला निवासी गंगेश्वर शुक्ला (70) शनिवार सुबह खजुरहट-प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित अपने प्लॉट पर गए थे। इसी दौरान समरसेबल पंप में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। भाजपा नेता सरवन दुबे ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल बीकापुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने जांच के बाद गंगेश्वर शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना बीकापुर पुलिस को दी।

अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विद्युत करंट के चपेट में आने से हुई बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


Spread the love

Related posts