
अयोध्या समाचार: अयोध्या कोतवाली पुलिस ने श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चुराया गया सामान बरामद हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक अयोध्या कोतवाली पंकज सिंह ने बताया कि 11 मई को एक श्रद्धालु ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुटी थी। सुरागरसी के आधार पर साकेत बाईपास रोड से सूरज मिश्रा निवासी ग्राम बिरजा पुरवा सरैया थाना परसपुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया गया है।
उसके पास से श्रद्धालु से चोरी एक मोबाइल फोन, एक काला बैग, एक काली फाइल दस्तावेज छायाप्रति सहित,एक आधार कार्ड,एक एंट्री कार्ड बरामद हुआ है। दर्ज चोरी के मामले में बरामदगी की धारा की बढोत्तरी करते हुये आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।
