Ayodhya News: खड़े ट्रक में भिड़ी रोडवेज की एसी बस, दो की मौत और 15 घायल

Spread the love

  • लखनऊ हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि बाद हुआ हादसा 
  • लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी जनरथ बस 

अयोध्या। यात्रियों को लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रही परिवहन निगम की एक वातानुकूलित बस हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार की मध्य रात्रि बाद हुए इस हादसे में रोडवेज बस पर सवार दो यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं इनमें से गंभीर घायल आठ यात्रियों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वही सात मामूली घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे की खबर पर रोडवेज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। घायल और मृत यात्रियों को तात्कालिक आर्थिक सहायता दी जा रही है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

इलाकाई पुलिस और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही राप्ती नगर डिपो की जनरथ बस के चालक ने रौनाही थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। वह बाएं से वाहन को ओवरटेक कर रहा था और इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार हुई की एसी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक कर 17 घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त बस को किनारे करवा आवागमन बहाल कराया है।

दो को डॉक्टर ने किया मृत घोषित, आठ घायल भर्ती

रात लगभग 2:00 बजे घायलों का जिला अस्पताल आना शुरू हुआ और यह क्रम आधे पौन घंटे तक चला। अस्पताल ले जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ वीरेंद्र वर्मा ने यात्री सुरेश कुमार (48) पुत्र धनेश्वर निवासी गोमती नगर, लखनऊ और साबिर (41) पुत्र बकसुल्लाह निवासी पाखोतार अहिरौली थाना कसया, कुशीनगर को मृत घोषित कर दिया।

वहीं बस के परिचालक जनार्दन यादव (53) पुत्र भगवान दास निवासी मुस्तफाबाद पाली थाना सहजनवा,गोरखपुर सूर्यांश कुशवाहा (20) पुत्र विभूति निवासी सिंघानिया कूड़ाघाट थाना एम्स, गोरखपुर, देवेंद्र मिश्रा (52) पुत्र स्वर्गीय रमाकांत निवासी कोहर बलिया थाना कुबरे स्थान, कुशीनगर, विमला देवी (60) पत्नी सीता राम तिवारी निवासी जोगापुर तिवारी थाना मइल, देवरिया, मानसी सिंह (30) पत्नी शिवम सिंह निवासी गौरी थाना बीघापुर,उन्नाव, विमल शर्मा (60) पुत्र नोखेलाल निवासी शिवपुर कल्याणपुर थाना गुडंबा,लखनऊ,

समीर खान (17) पुत्र मैसुदीन खान निवासी बिरहापट्टी थाना तरकुलहा,देवरिया तथा सोनू कुमार सिंह (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सोनरिया थाना तरकुलहा जिला देवरिया को हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए भर्ती कर लिया। उधर सात मामूली घायलों आयशा (24) पुत्री सलाउद्दीन निवासी मोरे बिहार थाना फाजिलनगर, कुशीनगर, शशि प्रकाश (28) पुत्र वीरेंद्र प्रसाद निवासी टीकमपार थाना भाटपारानी,देवरिया,

सतीश चंद्र मिश्र निवासी केहर बलिया थाना कुबरे स्थान, कुशीनगर, शादाब खान (28) पुत्र सुज्जर, दीपक (26) पुत्र अनिल, हरिशंकर (33) पुत्र स्वर्गीय बच्चा चौधरी निवासी ग्रेटर नोएडा पिंक सिटी और मोहम्मद साबिर रजा (31) पुत्र इमामउलहक निवासी मोतिहारी जिला चंपारण पूर्वी बिहार का प्राथमिक उपचार किया गया है।


Spread the love

Related posts