Ayodhya News: रोजगार मेले में बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Spread the love

  • रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग .. 
  • शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई.टी.आई. आदि .. 

अयोध्या। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मंशा से लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जाता रहा है, इसी कड़ी मे आगामी 30 मई को  क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या की ओर से प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर बेनीगंज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई.टी.आई. आदि है, वे सभी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल देवव्रत कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या की ओर से 30 मई को प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर बेनीगंज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई.टी.आई. आदि है, प्रतिभाग कर सकते है।

इस तरह अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन ..

ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.im (रोजगार मेला आई.डी.-13013) एवं ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को राजकीय आई.टी.आई. परिसर बेनीगंज अयोध्या में उपस्थित हों। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नही है।


Spread the love

Related posts