Ayodhya News: चोरों ने पूर्व प्रधान के घर को बनाया निशाना, लाखों कैश और जेवरात उड़ाये

Spread the love

पूर्व प्रधान का दावा चोरी ने 2.50 लाख कैश व कीमती जेवरात हुआ चोरी, पुलिस को दी तहरीर

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों में सेंधमारी की। चोरों ने सबसे पहले पूर्व प्रधान के घर को निशाना बनाया और उसके घर में रखे रुपये और जेवरात साफ कर दिया। इसके अलावा दूसरे घर में भी ताला तोड़ चोरी की कोशिश की। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान उमेश तिवारी के घर रात में अज्ञात चोर घर में घुस गए और घर में रखा पैसे और जेवरात साफ कर दिया। पीड़ित पूर्व प्रधान का दावा है कि चोरों ने उसके घर में रखी आलमारी का लॉकर तोड़ उसमें रखा 2.59 कैश, सोने और चांदी के जेवरात ले उड़े।

पूर्व प्रधान उमेश तिवारी ने बताया कि जब यह घटना हुई तब उस समय बिजली नहीं थी और वह मुख्य दरवाजे के सामान सो रहे थे, जबकि बच्चे छत पर सो रहे थे। बिजली न रहने का फायदा उठाकर चोर छत से नीचे उतरे और अलमारी के लॉकर तोड़कर ढाई लाख रुपये और जेवर चुराए। चोरों ने बहू के कमरे से भी सोने-चांदी के जेवर और कीमती धातु के बर्तन चुराए। इसके बाद वे किचन के बगल की खिड़की से भाग गए।

मामले की जानकारी पड़ोसी जर्नादन तिवारी ने सुबह जगाकर दी। जनार्दन ने बताया कि उनके घर भी चोरी हुई है। उमेश तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। इनायतनगर थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related posts