
दो घरों में चोरी का माल बरामद
अयोध्या। जनपद के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के घरों में बिहार का गिरोह हाथ साफ कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई दो चोरियों का खुलासा किया है। इनके पास से दो घरों में हुई चोरी का माल बरामद किया है।
बुधवार को सीओ रुदौली आशीष निगम ने बताया कि दो अप्रैल की रात जसकरन सोनकर पुत्र रामपाल सोनकर निवासी मुजफरा जगदीशपुर के घर चोरी हुई थी। चोर घर के अन्दर रखी पेटी का कुन्डा तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात व 17 हजार रुपए उठा ले गए थे।
वहीं दो दिन पूर्व 18 मई को ससुराल से मायके आते समय अफसाना बानो पत्नी रियाज अली निवासी दिगसरी थाना असन्धरा जनपद बाराबंकी के बैग से एक जोडी चांदी की पायल, गले की चेन सोने की व एक हाथ की सोने की अंगूठी चोरी हुई थी। दोनों मामलों में पीड़ितों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य की पुलिस टीम ने कृष्णा खरवार पुत्र झपसीराम निवासी साहेब टोला बिहिया थाना बिहिया जनपद भोजपुर बिहार,मनीष पुत्र कबानी खारवार निवासी कालोनी मस्जिद बिहिया थाना बिहिया जनपद भोजपुर बिहार,बिजली खरवार पुत्र छबीला निवासी साहेब टोला बिहिया थाना बिहिया जनपद भोजपुर बिहार,रिंकी पत्नी कृष्णा खरवार निवासी साहेब टोला बिहिया थाना बिहिया जनपद भोजपुर बिहार और रजनी देवी पत्नी शिवा कुमार खारवार निवासी साहेब टोला बिहिया थाना बिहिया जनपद भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से चुराया गया लगभग दो लाख रुपए कीमत की एक नथुनी ,एक जोडी कान का टप्स,एक गले का ठप्पा,एक अंगूठी, एक जोडी पाजेब,एक चैन,दो जोडी पायल,एक नाक की कील और 2000 रुपये बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरोह ने दोनों वारदात की बात कबूल की है और दर्ज मुकदमें में बरामदगी की धारा बढ़ा सभी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।

