आईजीआरएस में अयोध्या पुलिस को मिला प्रथम स्थान, एसएसपी ने किया सम्मानित

Spread the love

अयोध्या। जनपद अयोध्या पुलिस ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के प्रभावी संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष जनवरी, मार्च और अप्रैल माह में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने आईजीआरएस सेल तथा विभिन्न शाखाओं और थानों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आईजीआरएस से जुड़े सभी कर्मियों के परिश्रम, अनुशासन और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के कारण अयोध्या पुलिस को लगातार बेहतर रैंकिंग प्राप्त हो रही है। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आईजीआरएस नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने के कारण अयोध्या पुलिस को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने भी सभी कर्मियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में  प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र यादव, उप निरीक्षक राम लखन मिश्र, मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, अभिषेक पटेल, राजकुमारी गुप्ता, दीक्षा तिवारी, शिल्पी राय, शिवा द्विवेदी, पंकज तिवारी, स्वातेन्दु राय, जयललिता, अनुज यादव, अरुण कुमार, रेनू, स्वाती चौबे, उपेन्द्र कुमार प्रजापति, राम निवास, आकांक्षा सिंह, जिज्ञासा राठौर, सोनिया रावत सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। समारोह में सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।


Spread the love

Related posts