संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी के सामने पहुंचीं 255 शिकायतें, 35 का मौके पर समाधान

Spread the love

संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी के सामने पहुंचीं 255 शिकायतें, 35 का मौके पर समाधान

बीकापुर, अयोध्या। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की भीड उमडी़ और लंबी लाइन लगी रही। आखिरी समय दोपहर 2 बजे तक लोग लाइन में लग रहे।

इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 255 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई जिनमें से 35 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी करीब 12:30 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और 2:15 बजे तक लोगों की शिकायत सुना। तहसील दिवस का समय समाप्त होने के बाद भी कुछ लोग लाइन में लगे रहे। नायब तहसीलदार रामखेलावन द्वारा तहसील दिवस का समय समाप्त होने के बाद लाइन में लगे फरियादियों का शिकायत पत्र लेकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

बनकट बेदी का पुरवा निवासी विनय कुमार द्वारा शिकायत पत्र देकर बताया गया कि 5 अक्टूबर को आए आंधी तूफान के दौरान भारी भरकम पेड़ उनके खपरैल के मकान पर गिर गया है। मकान गिरने से घर गृहस्ती का सामान क्षत्रिग्रस्त हो गया और परिवार के कुछ लोग घायल भी हो गए। जिनका दवा उपचार चल रहा है। मकान गिरने से वह दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। पीड़ित द्वारा क्षति आकलन करवा कर सहायता दिलाए जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम और खंड विकास अधिकारी बीकापुर को जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भरहू खाता चौरे बाजार निवासी राम रूप एवं राम लहन ने शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव में स्थित ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 117 जो सुरक्षित आबादी की भूमि है। प्रधान से मिली भगत करके 2 जुलाई 2018 प्रधान के देवर और जठ के नाम बैनामा करवा लिया गया। शिकायत होने पर प्रतिफल का 5 लाख रुपए ग्राम पंचायत के कोष में न जमा करवा कर हड़प लिया गया। उनके पिता द्वारा की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने कब्जेदारो के विरुद्ध बेदखली और एफआईआर दर्ज करने का जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया था लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई। जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार को जांच करके कार्यवाही करने का आदेश दिया गया।

बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के कटारी ग्राम पंचायत निवासी लवलेश कुमार द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पत्र देकर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर फर्जी धन का भुगतान करने और विकास कार्यों में अनमियता का आरोप लगाया है। बताया है कि ग्राम प्रधान संतराम और पंचायत सचिव कमलेश वर्मा द्वारा पंचायत भवन में मिट्टी टी में धांधली की गई है एवं ठेकेदार के माध्यम से फर्जी भुगतान करा लिया गया है। मजदूरो को मजदूरी का पैसा भी नहीं मिला है। गौशाला गेट निर्माण कार्य में भी गड़बड़ी की गई है। इसके अलावा एक बार हयूम पाइप गिरवा कर तीन करीब बार करीब 3 लख रुपए का फर्जी भुगतान हुआ है। उन्होंने सभी कार्यों की जांच करवा कार्यवाही की मांग की है। जिलाधिकारी द्वारा जांच करवा कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

नगर पंचायत के तेंदुआ माफी निवासी संगीता उपध्याय द्वारा शिकायत पत्र देकर बताया गया कि उन्होंने अपनी भूमि पर सफेदा का पेड़ लगाया था। पुत्री की शादी के लिए उन्होंने पेड़ कटवा कर बिक्री किया है। लेकिन उनके पड़ोसी विपक्षी दबंगई के बल पर कटे हुए पेड़ को नहीं ले जाने दे रहे हैं 15 दिनों से सूख रहा है। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक बीकापुर को जांच करके कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

तहसील क्षेत्र के लुतफाबाद बछौली निवासी सुनील कुमार अवनीश अखिलेश द्वारा शिकायत पत्र देकर बताया गया कि खाता संख्या 31, 827, 928 का पंजीकृत वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के लिए बाद न्यायिक तहसीलदार के यहां 22 जुलाई 2026 को दायर हुआ। लेकिन न्यायिक तहसीलदार और पेशकार के उदासीनता लापरवाही के चलते अभी तक पक्षकारो को नोटिस तक नहीं भेजी गई है। जिलाधिकारी द्वारा शिकायत का निशान करने का निर्देश दिया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार भिटौरिया, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा, एसडीएम संतोष कुमार, सीओ दिनेश गोदारा, एसडीओ विद्युत संदीप यादव, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ला, ईओ अंजू यादव सहित जिला और तहसील स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।


Spread the love

Related posts