
नवरात्रि 2026: दुर्गेश्वरी मंदिर, रीडगंज को नया स्वरूप देने में योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव सम्मानित
अयोध्या। मानस परिवार ने रीडगंज स्थित दुर्गेश्वरी मंदिर को नया स्वरूप देने एवं उसके सौंदर्यीकरण के लिए किए गए सराहनीय प्रयासों के उपलक्ष्य में मानस परिवार द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मानस परिवार के सदस्यों ने अंग वस्त्र प्रदान करते हुए श्री अभिषेक श्रीवास्तव के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण और विकास हमारी परंपराओं को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दुर्गेश्वरी मंदिर को नया स्वरूप मिलने से मंदिर की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
मानस परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कहा कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना परिवार की प्रमुख भावना है। ऐसे प्रयास अन्य लोगों को भी धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस सम्मान के माध्यम से मानस परिवार ने श्री अभिषेक श्रीवास्तव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाजहित में निरंतर सकारात्मक योगदान देने की अपेक्षा जताई।
मानस परिवार का संदेश: धर्म, संस्कृति और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहित करना ही हमारी प्राथमिकता है।
