
Asian International University: वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
अयोध्या। यूनाइटेड भारत के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार सिंह को फार्मास्यूटिकल साइंस विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्हें यह उपाधि एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, मणिपुर द्वारा प्रदान की गई। सिंह ने “ग्रीन सिंथेसिस ऑफ बायोजेनिक नैनोपार्टिकल यूजिंग एन अंडरयूटिलाइज्ड इंडियन मेडिसिनल प्लांट” विषय पर शोध कार्य किया। उनके शोध मार्गदर्शक डॉ. अरविंद नेगी रहे।फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में सिंह का करीब एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एफडीसी लिमिटेड, यूनिकेम लेबोरेटरीज, पनेसिया बायोटेक और एल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों में कार्य किया है। फार्मेसी के क्षेत्र में उनके कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र, पेटेंट और पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर शिक्षा, फार्मेसी और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
