
Automobile Industry: ईंधन संकट के बीच नई उम्मीद बनी वैकल्पिक ऊर्जा, नई तकनीक से चलेंगी कार और बाइक
अयोध्या। मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-US War) के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों (Petroleum Products) की कीमत में भारी उछाल है। पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनाव के बाद अब तक देश में पेट्रोलियम कंपनियों (Petroleum Companies) ने चार बार डीजल-पेट्रोल के मूल्य में बढ़ोत्तरी की है और पेट्रोल का दाम सौ के आंकड़े को पार कर गया है।
देश-दुनिया के लोग पेट्रोलियम पदार्थों (Petroleum Products) पर निर्भरता को कम करने के उपायों और विकल्पों पर काम कर रहे हैं। रिंनेवुल ऊर्जा (Renewable Energy) पवनं, सोलर और हाइड्रोजन (Solar and Hydrogen) पर फोकस है। इस बीच आटोमोबाइल इंडस्ट्री (Automobile Industry) से एक अच्छी खबर आई है। जल्द ही आप बिना पेट्रोल के कार और बाइक चला सकेंगें।
देश में किसानों की आय को बढ़ाने और पेट्रोलियम पदार्थ (Petroleum Product) पर निर्भरता को कम करने के लिए गन्ने तथा अन्य जैविक उत्पाद से बनने वाले इथनाल (Ethanol) को बढ़ावा देने की योजना पर चरणबद्ध ढंग से काम शुरू किया गया था। वर्तमान में पेट्रोल में 20 फीसदी मिक्स अर्थात ई 20 पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। जिसको जल्द ही ई 22,ई 25 और ई 30 तक ले जाने की तैयारी है। हालाँकि इसको लेकर वाहन मालिकों की ओर से माइलेज घटने और इंजन की उम्र प्रभावित होने की शिकायत समाने आ रही है। इसी से निजात के लिए अनुसंधान में जुटी आटोमोबाइल इंडस्ट्री (Automobile Industry) ने प्योर इथनाल से चलने वाला इंजन विकसित किया है।
एक जमाने में कार क्षेत्र में सबसे बड़े प्लेयर जापान की जानी मानी कार निर्माता कंपनी सुजुकी तथा देश की बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटर कार्प ने सौ फीसदी इथनाल से चलने वाला इंजन विकसित किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो 5 जून को कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी सौ फीसदी इथनाल ई 100 से चलने वाली फ्लेक्स फ्यूल कार (Flex Fuel Car) तथा हीरो मोटर कार्प (Hero Motor Corp) ने बुधवार को ई 100 बाइक लांच करने की तैयारी पूरी कर ली है। ई 0 से ई 100 अनुकूल के लिए कंपनियों ने इंजन के कैलिब्रेशन को बढाया है और कोरिजन-रजिस्टेंस कम्पोनेंट (Corrosion-Resistance Component) में सुधार किया है।
वैट फ्री रहेगा सिद्ध इथनाल
ई 100 अर्थात सौ फीसदी इथनाल में 70 फीसदी फासिल फ्यूल कार्बन (Fossil Fuel Carbon) नहीं होता है, जिसके कारण भारत सरकार के नियम कायदे के मुताबिक ई 100 पर वैट नहीं लगेगा। वर्तमान में औसतन पेट्रोल पर देश में 20 फीसदी वस्तु एवं सेवाकर अर्थात वैट लिया जा रहा है। ऐसे में ई 100 पेट्रोल की तुलना में प्रति लीटर 20 फीसदी सस्ता रहेगा। साथ ही इससे पर्यावरण सरक्षण में मदद हासिल होगी और विदेशों से पेट्रोलियम पदार्थ के आयात पर निर्भरता कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालाँकि इस योजना को लागु करने की दिशा में कुछ चुनौतियाँ भी है। देश भर के पेट्रोलपंप पर ई 100 की बिक्री और उपलब्धता के लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी। कुल मिलाकर पेट्रोल पंपों पर आउटलेट बढ़ाने होंगें।
ब्राजील मॉडल (Brazilian Model) को अपनाने की है तैयारी
वर्ष 2024 में ब्राजील ने पायलेट प्रोजेक्ट (Pilot Project) के तहत देश के कुछ राज्यों के कुल 183 आउटलेट पर ई 100 के बिक्री की शुरुआत की थी। इथनाल को बढ़ावा देने की दिशा में शुरूआती विफलताओं के बाद ब्राजील ने अच्छी प्रगति की है। जानकारों के मुताबिक वहां पर हर पेट्रोल पंप पर अतिरिक्त नाजल से ई 85 अथवा ई 100 इथनाल की बिक्री की जा रही है। अब देश में भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ने की योजना है। आधुनिक इंजन से ईंधन औसत में भी व्यापक सुधार का दावा किया जा रहा है। वैट फ्री होने के कारण सस्ता मिलने वाले इथनाल से उपभोक्तओं को बचत की उम्मीद है।
(विभिन्न मीडिया रिपोर्ट और शोध से मिली जानकारी आधारित खबर)

