सपा का पीडीए जागरूकता अभियान: साकेत महाविद्यालय के गेट पर चला पीडीए अभियान, छात्र-नौजवानों के बीच पहुंची समाजवादी छात्र सभा

Spread the love

सपा का पीडीए जागरूकता अभियान: साकेत महाविद्यालय के गेट पर चला पीडीए अभियान, छात्र-नौजवानों के बीच पहुंची समाजवादी छात्र सभा

अयोध्या। समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश की ओर से साकेत महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर पीडीए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-नौजवानों को संगठन की नीतियों और सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

समाजवादी छात्र सभा की ओर से 15 सितंबर से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साकेत महाविद्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-नौजवानों ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने युवाओं से संगठन से जुड़ने और सदस्यता अभियान में भाग लेने की अपील की।

अभियान का नेतृत्व छात्र सभा के जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा, छात्र नेता शिवम वर्मा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शोएब खान ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में छात्र सभा के प्रदेश महासचिव दीपू श्रीवास्तव मौजूद रहे।

इस दौरान छात्र-नौजवानों के बीच पीडीए जागरूकता अभियान के उद्देश्यों और समाजवादी छात्र सभा की गतिविधियों को लेकर संवाद किया गया। कार्यकर्ताओं ने युवाओं को संगठन की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों के अनुसार, सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-नौजवानों को संगठन से जोड़ना है। साकेत महाविद्यालय के बाहर आयोजित अभियान में सैकड़ों की संख्या में छात्र-नौजवानों की मौजूदगी रही।


Spread the love

Related posts