विधानसभा चुनाव 2027: सपा की मासिक बैठक में पवन पाण्डेय का भव्य स्वागत, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Spread the love

फोटो: महेंद्र गोंड

विधानसभा चुनाव 2027: सपा की मासिक बैठक में पवन पाण्डेय का भव्य स्वागत, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

अयोध्या। समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने की, जबकि संचालन विधानसभा महासचिव गोपीनाथ वर्मा ने किया।

बैठक के दौरान अयोध्या विधानसभा से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि बैठक में अयोध्या विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में तेजनारायण पांडे ‘पवन’ को विधानसभा चुनाव में जीत का भरोसा दिलाया। साथ ही वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में शमशेर यादव, लाल बहादुर शुक्ला, शिवकुमार यादव, चौधरी जगदीश यादव, राजेश कोरी, आशीष वर्मा, शैलेंद्र तिवारी डब्बू, दीपक यादव, विनय कुमार, वंशराज चौरसिया, बाबूराम गौड़, तरजीत गौड़, रमापति यादव, अनिल यादव, ननकन यादव, कृष्ण गोपाल यादव, लल्लूर यादव, मोहम्मद इलियास, हरिराम वर्मा, यासीन अहमद, अजय रावत अज्जू, धीरज, बबलू, विनोद कुमार, जागीर चंदन, रामकुमार, राम भजन, साधु यादव, घनश्याम मिश्रा, धर्मवीर यादव, सुग्रीव यादव, रमेश कुमार, राजकुमार, रंजीत कुमार, गेंदा यादव, सूबेदार यादव, राजदेव यादव, ललित यादव, आशीष, विवेक कुमार, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts