
श्रद्धांजलि समारोह: भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाई गई पूर्व प्रबंधक की पुण्यतिथि
अयोध्या। सेनानी जगमोहन स्वर्ण जयंती इंटर कॉलेज मिर्जापुर निमौली, भरतकुंड भदरसा की पूर्व प्रबंधक माता लीलावती यादव की सातवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धांजलि समारोह का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक अशोक यादव एवं ग्रामोदय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधक पीएन सिंह, निदेशक उग्रसेन सिंह ने दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने कहा कि पूजनीय माता जी के संस्कारों एवं मार्गदर्शन में कॉलेज बुलंदियों तक पहुंचा, वह निडर प्रशासक थी। इस मौके पर राकेश वर्मा, समाजवादी पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता अमर बहादुर यादव, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल, श्याम जी वर्मा, बसंत वर्मा, घनश्याम वर्मा, अजीत वर्मा, जय मां दुर्गे धर्मावती महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन यादव, प्रबंधक विष्णु यादव, खोजनपुर प्रधान शंकर जीत यादव, पूर्व प्रधान मुकेश यादव, डॉ राम प्रताप यादव, प्रयास परिवार के शिवकुमार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सोनी, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष महादेव यादव, देव इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहदेव उपाध्याय, जय गणेश महाविद्यालय के प्रबंधक प्रमोद यादव, माधव सर्वोदय महाविद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र पाठक, जीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रोहित मिश्रा, श्री राम सेवक यादव इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश यादव,प्रबंधक राजेश सिंह, बी एन यादव, ज्ञान बहादुर यादव, वरिष्ठ पत्रकार संजीव आजाद, पत्रकार सीएम यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभात यादव ने आए हुए सभी अतिथियों को राम दरबार एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
