राम मंदिर अयोध्या: 15 अगस्त की शाम परंपरागत रीति-रिवाज से निकलेगी भव्य रामलला की पालकी यात्रा

Spread the love

राम मंदिर अयोध्या: 15 अगस्त की शाम परंपरागत रीति-रिवाज से निकलेगी भव्य रामलला की पालकी यात्रा

राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण का बड़ा बयान, बोले- भगवान के प्रति निष्ठावान लोगों से चले मंदिर

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की नवगठित धार्मिक समिति की पहली बैठक श्रीराम वल्लभा कुंज मंदिर में हुई। बैठक में रामलला की पूजा-पद्धति, धार्मिक परंपराओं और आगामी आयोजनों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्य महंत रामानंद दास ने बताया कि 15 अगस्त की शाम रामलला की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में अयोध्या के पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन होगा और मार्ग को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप सजाया जाएगा। बैठक में धार्मिक समिति के सदस्य मौजूद रहे, जबकि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

राम मंदिर में CEO की नियुक्ति को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति के सदस्य आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौलिक रूप से मंदिरों को CEO के जरिए नहीं चलाया जाना चाहिए। मंदिर की व्यवस्था ऐसे लोगों के हाथ में होनी चाहिए, जिनकी निष्ठा भगवान के प्रति हो और जिनका जीवन मंदिर, मठ और आश्रम की धार्मिक परंपराओं में बीता हो।

आचार्य ने कहा कि यदि श्रीराम मंदिर में CEO की नियुक्ति होती है तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे, लेकिन CEO की भूमिका, जिम्मेदारियां और अधिकार स्पष्ट रूप से निर्धारित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्था केवल प्रशासनिक दक्षता के आधार पर नहीं, बल्कि धार्मिक भावना और परंपराओं को ध्यान में रखकर संचालित होनी चाहिए।


Spread the love

Related posts