Ayodhya News : चोरी के तीन मामलों का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Ayodhya News : चोरी के जेवर व अन्य सामान बरामद

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का खुलासा किया है। चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से चुराया गया जेवरात, अन्य सामान तथा ई रिक्शा बरामद किया है।

नगर कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि शहर में अलग अलग स्थानों पर घरों के ताला तोडकर चोरी के मामले में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा और प्रभारी सर्विलांस व सर्विलांस अमरेश त्रिपाठी की संयुक्त पुलिस टीम ने तीन लोगों को पकड़ा है। जीआईसी तिराहा से जेल के पीछे से मर्चरी हाउस होते हुए रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास से पकड़े गए इन लोगों ने अपना नाम पता 20 वर्षीय शिवम गौड़ उर्फ अमिष्ट गौड़ निवासी खानपुर मसौधा थाना पूराकलन्दर,35 वर्षीय हिमांशु गौड़ निवासी गायत्री नगर कालोनी सहादतगंज थाना कैन्ट और 21 वर्षीय अनुराग यादव उर्फ गोलू निवासी खोजनपुर अमौना रानीबाजार थाना पूराकलन्दर बताया है। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल और पलसर रंग काला वाहन संख्या एक ई रिक्शा तथा चुराया गया दो जोड़ी सोने की बाली,एक जोड़ी चांदी की पायल,12000 रुपये,कापर के 12 तार,दो ड्रिल मशीन,तीन समर सेबुल मोटर,एक इलेक्ट्रिक मोटर,एक अदद एलईडी टीवी,एक डीवीआर,एक गैस सिलेन्डर,काले बैग में चार शीशी सेन्ट, एक जोड़ी जूता और एक पोटली में कुल 201 फुटकर रुपया व सिक्का मिला है। उन्होंने बताया कि शिवम गौड़ के खिलाफ चोरी व बरामदगी के 11, हिमान्शू गौड़ के खिलाफ चोरी बरामदगी के आठ और अनुराग यादव उर्फ गोलू के खिलाफ लूट चोरी के पांच मामले दर्ज मिले हैं। पुलिस ने सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।


Spread the love

Related posts