Accident News: हाईवे पर हादसे में एक की मौत, दूसरा भर्ती

Spread the love

Accident News: लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा 

अयोध्या। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में सुल्तानपुर निवासी एक शख्स की मौत हो गई, जबकि नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र स्थित जयसिंहपुर निवासी 37 वर्षीय सत्येंद्र कुमार पुत्र हरिराम गुप्ता यहां अपनी रिश्तेदारी में नगर कोतवाली के रकाबगंज बाला हटा क्षेत्र में आए थे। गुरुवार को दूसरी पहर वह अपने रिश्तेदार नगर कोतवाली के रकाबगंज बाला हटा निवासी 42 वर्षीय विश्व प्रसाद पुत्र राम जी गुप्ता के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ हाईवे के रास्ते रौनाही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। रिश्ते के भाई जगदंबा प्रसाद ने दोनों को गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुंचा तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद सत्येंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि विष्णु प्रसाद को उपचार के लिए भर्ती किया है।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।


Spread the love

Related posts