Ayodhya Crime News : अपराध में सक्रिय चार की एसएसपी ने खोली हिस्ट्रीशीट,पुलिस करेगी इनकी निगरानी 

Spread the love

 

Ayodhya Crime News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने जिले के चार लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलने के प्रस्ताव का किया अनुमोदन 

अयोध्या। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण की कवायद के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने जिले के चार लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। कार्रवाई की जद में आए सक्रिय अपराध में शामिल इन चार लोगों में तीन थाना पूराकलन्दर और एक थाना कुमारंगंज क्षेत्र निवासी है।

एसएसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि इन चारों को संबंधित थाना पुलिस ने दुराचारी घोषित किया है और इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए इनकी ए/बी प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।

इनकी खोली गई हिस्ट्रीशीट

पुलिस ने 45 वर्षीय रामलगन मौर्य पुत्र सन्तराम मौर्य निवासी ग्राम कन्दैला थाना पूराकलन्दर,26 वर्षीय राज सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह निवासी कन्दैला थाना पूराकलन्दर व 35 वर्षीयलल्लन सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी दौलतपुर थाना पूराकलन्दर तथा 30 वर्षीय खुशीराम पासी पुत्र स्व विश्वनाथ निवासी ग्राम सुर्ती का पुरवा देवगॉव थाना कुमारगंज की हिस्ट्रीशीट खोली है। रामलगन के खिलाफ पूराकलन्दर थाने में बलवा बवाल,दहशत फैलाने,मारपीट तथा विद्युत चोरी का कुल चार,राज सिंह के खिलाफ बलवा बवाल,दहशत फैलाने,मारपीट,आयुध अधिनियम,एससी एसटी एक्ट,जानलेवा हमला के कुल छह और लल्लन सिंह के खिलाफ मारपीट,बलवा,एससी/एसटी एक्ट,दुर्घटना करने,गंभीर हमला,तोड़फोड़ आदि के सात मामले दर्ज मिले हैं। जबकि कुमारगंज थाना क्षेत्र निवासी खुशीराम पासी के खिलाफ चोरी, आयुध अधिनियम,एनडीपीएस एक्ट,मारपीट के कुल 12 मामले पंजीकृत मिले हैं। एसएसपी ने इलाकाई पुलिस को इन सभी की गतिविधि की गहन निगरानी का निर्देश दिया है।


Spread the love

Related posts